scriptभाजपा के ‘3C’ पर कांग्रेस का ‘5B’ जवाब, ये है फॉर्मूले का अर्थ | Kamal Nath gave 5B answer on counterattack Shivraj 3C formula | Patrika News
भोपाल

भाजपा के ‘3C’ पर कांग्रेस का ‘5B’ जवाब, ये है फॉर्मूले का अर्थ

चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे हैं।

भोपालApr 29, 2023 / 03:51 pm

Faiz

News

भाजपा के ‘3C’ पर कांग्रेस का ‘5B’ जवाब, ये है फॉर्मूले का अर्थ

मध्य प्रदेश में इसी साल यानी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। ऐसे में राज्य के सत्तादल यानी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में बने रहने और विपक्षी दलों ने सत्ता प्राप्ति ( elections 2023 ) के लिए कमर कस ली है। छोटे से लेकर बड़े राजनेताओं के बीच जुबानी जंग के साथ – साथ वार पलटवार का दौर जोरों पर चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने कांग्रेस का उदाहरण ‘3C’ फॉर्मूले के जरिए देकर बताया तो वहीं, कमलनाथ ने भाजपा का उदाहरण ‘5B’फॉर्मूले से समझाया है। यही नहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक बार फिर बेंगलुरू में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि, कर्नाटक के लिए ‘SMS’ खतरनाक है। तो आइये जानते हैं क्या हैं इन नेताओं द्वारा बताए गए फॉर्मूले और उनका अर्थ।

 

यह भी पढ़ें- CM शिवराज ने बताया ‘C3’ का फॉर्मूला, वीडियो में जानें इसका फुल फॉर्म


शिवराज का ‘3C’ फॉर्मूला

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kfb0o

कर्नाटक चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल प्रचार की कमान संभाल रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्नाटक इलेक्शन कैंपेन के साथ – साथ मध्य प्रदेश की चुनावी बिसात भी बिछा रहे हैं। इन दिनों मुख्यमंत्री कर्नाटक के अलग – अलग शहरों में पार्टी के पक्ष में चुनावी दौरे करने में जुटे हुए हैं। आज भी मुख्यमंत्री कर्नाटक दौरे पर हैं। इससे तीन दिन पूर्व बुधवार को बेंगलूरू दौरे पर पहुंचे शिवराज ने रोड शो के दौरान ‘3C’ का फॉर्मूला बताया था। सीएम चौहान कहा था कि, करप्शन, क्राइम और कमीशन कांग्रेस की पहचान है। वहीं, दूसरी तरफ कनेक्टिव रोड, कनेक्टिव एयर, स्वच्छता और डेवलपमेंट विकास भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।

 

यह भी पढ़ें- Weather Alert in MP : 11 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, तापमान गिरने के भी आसार


कमलनाथ का ‘5B’ पलटवार

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1652168626357534720?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बताए गए ‘3C’ फार्मूले पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अद्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के 18 साल के कार्यकाल पर बड़ी टिप्पणी करते हुए ‘5B’ फॉर्मूला बताया है। शनिवार को कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विट हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 18 साल में जनता को 5B दिये हैं।’ उन्होंने आगे इसका फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि, ‘5B’ मतलब- ‘बुराई, बेईमानी, बदमाशी, बेरोज़गारी और बर्बादी।’ यही नहीं, कमलनाथ ने आगे ये भी कहा कि, ‘जनता इस कुशासन से त्रस्त है। अब कांग्रेस लेकर आएगी ख़ुशहाली। जय मध्य प्रदेश।’


कर्नाटक के लिए SMS खतरनाक- शिवराज

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1652201221875458049?ref_src=twsrc%5Etfw

इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर कर्नाटक के चुनावी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, कर्नाटक को एसएमएस से बचना होगा, ये एसएमएस कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है। सिद्धरमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार, जैसे एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, वैसे ही एसएमएस ये करप्ट मैसेज कर्नाटक के भविष्य और विकास को खराब कर देगा। शिवराज ने कहा कि, सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है।

//?feature=oembed

Hindi News / Bhopal / भाजपा के ‘3C’ पर कांग्रेस का ‘5B’ जवाब, ये है फॉर्मूले का अर्थ

ट्रेंडिंग वीडियो